फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मौसा के साथ मायके जा रही महिला से 15,000 रुपये व जेवरात रखा पर्स लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसा के साथ बाइक से मायके जा रही महिला से रविवार को बखिरा क्षेत्र के खजुरी नहर की पटरी पर बाइक सवार बदमाश फिल्मी स्टाइल में पर्स लूट ले गया। पर्स में 15,000 नकदी और सोने- चांदी का जेवरात रखा था। चलती बाइक से छीना झपटी में बाइक अनियंत्रित होने से नीचे गिर कर महिला और तीन साल का बच्चा घायल हो गए। देर शाम पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

बेलहर कला क्षेत्र के हसवापार निवासी रामकेश यादव (48) पुत्र पुल्लू यादव रविवार को साढू की बेटी संगम यादव (26) पत्नी सागर निवासी बढ़या लाला थाना दुधारा व दो छोटे बच्चे के साथ बाइक से धर्मसिंहवा क्षेत्र के मेंहदूपार जा रहे थे। खजुरी गांव के सामने नहर की पटरी पर धर्मसिंहवा जाने वाले मार्ग पर पीछे से बाइक सवार बदमाश आया और संगम यादव का पर्स लूट कर धर्मसिंहवा की तरफ भाग निकला।
छीना झपटी में बाइक असंतुलित होने से पीछे बैठी संगम और तीन वर्षीय बच्चा नीचे गिर कर घायल हो गए। वारदात के बाद रामकेश हक्का- बक्का हो गए। बाद में लोग बखिरा थाने पहुंच कर घटना की सूचना दी। पीड़ित महिला ने बताया कि पर्स में 15,000 रुपये नकदी, कान का झाला, चांदी का तीन जोड़ी पायल और एक अंगूठी रखी थी, जिसे बदमाश लूट ले गए। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और वाहनों की चेकिंग भी की,लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

एसओ श्याम मोहन ने बताया कि इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाश की पहचान के लिए नंदौर ,सांथा, लेदवा श्रीपाल ,बौरब्यास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध बदमाश दिखाई दे रहा है। उसकी शिनाख्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें