संतकबीरनगर। जिले के सभी थानों की पुलिस ने बुधवार को मिशन शक्ति अभियान चलाया। इसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने बाजारों, स्कूलों और गांवों में कार्यक्रम किए। उन्होंने महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। पुलिस ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्हें त्वरित और विधिसम्मत निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसे नंबरों की जानकारी दी गई। संवाद