फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुरक्षा के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक

Sat, 28 Oct 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने गांव, कस्बा, स्कूल, काॅलेज, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम किया। इस दौरान महिलाओं को जागरूक किया गया। एसपी ने बताया कि महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर वृहद स्तर पर जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ शक्ति दीदी के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी जा रही है। साइबर अपराध में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारे में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पैंफ्लेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुल 45 महिला बीट का गठन कर 59 महिला बीट अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जनपद स्तर पर महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने छह पीड़िताओं से मुलाकात कर उनकी समस्या का निस्तारण कराया है। साथ ही महिलाओं से संबंधित 11 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनका काउंसलिंग कराकर निस्तारण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें