फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुष्टाहार न मिलने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 14 Jun 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। ब्लॉक क्षेत्र के मडपौना (औरहवा) निवासी महिलाओं ने अनुपूरक पुष्टाहार न मिलने की शिकायत को लेकर ब्लॉक मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मडपौना से आई संगीता, मनीषा, बबीता, मैना, ज्योति, गीता और कंचन आदि ने बताया कि उनके बच्चे एक साल, छह महीने, तीन महीने आदि के हैं। बावजूद इसके उनको अनुपूरक पुष्टाहार (दाल, दलिया, तेल) नहीं मिल पा रहा है। बताया कि जब वह गर्भवती थीं, तब भी उनको योजना का कोई लाभ नहीं मिला। इसके लिए उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से जब कहा तो उन्होंने सीधे पल्ला झाड़ लिया और कहा कि शिकायत ब्लॉक पर कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सुनवाई नहीं होती है तो वह जिलाधिकारी के पास जाएंगी। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी पहुंचेंगी।
विज्ञापन


इस संबंध में सीडीपीओ अनुज कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच की जाएगी। जांच में कमी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें