फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: देसी शराब की दुकान हटवाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 15 Feb 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के बंधुपुर में शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
नशे में महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के बंधुपुर स्थित देसी शराब की दुकान के सामने बुधवार को महिलाएं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शराब की दुकान हटवाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों को भी शराब बेची जाती है। नशे में लोग महिलाओं से अभद्रता करते है। महिलाओं ने चेतावनी दी एक सप्ताह के भीतर दुकान नहीं हटवाई गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगी।
क्षेत्र के बंधुपुर गांव के पास तिराहे पर देसी शराब की दुकान है। प्रतिदिन नशेड़ियों की धमा चौकड़ी से आखिरकार महिलाओं का सब्र टूट गया। बुधवार को गांव की सरिता देवी, सुमन देवी, सुधा, संगीता, लौंगा, चंदा देवी, ज्ञानमती, शकुंतला आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम दुसाध के घर पहुंचीं। देसी शराब की दुकान हटवाने में सहयोग देने की बात कही।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य ने महिलाओं को लिखित शिकायत प्रशासन से करने की सलाह दी। इसके बाद महिलाएं शराब की दुकान पर पहुंच गईं। दुकान बंद करने की मांग करने हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि देसी शराब की दुकान 24घंटे खुली रहती है। आरोप लगाया कि बंदी के दिन भी शराब बेची जाती है। बच्चों को नियम विरुद्ध शराब बेची जा रही है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि शराब दुकान कटलहवा चौराहे के नाम से आवंटित है, लेकिन लाइसेंसी ने बंधुपुर गांव के पास खोल दिया है। वह लोग तब तक नहीं हटेंगी, जब तक दुकान हटाया नहीं जाता है। सूचना पर एसएसआई शैलेंद्र कुमार, एसआई अवधेश शर्मा, मुख्य आरक्षी गिरजेश मिश्र, पूजा चौहान आदि मौके पर पहुंचीं। महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। महिलाओं का कहना था कि वह फरियाद को लेकर एसडीएम और डीएम के पास जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें