फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुरक्षा, सम्मान के प्रति महिलाओं को किया जागरूक

Thu, 04 Dec 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने बुधवार को कई स्थानों पर अभियान चलाकर महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने मिशन शक्ति के तहत ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्या के निस्तारण के लिए बातचीत की। साथ ही महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध के रोकथाम एवं उनके अधिकारों की रक्षा और आत्मरक्षा के उपाय बताए। उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। महिला बीट अधिकारी व मिशन शक्ति टीम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें