फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने लगाया जाम

Wed, 02 Aug 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रोड जाम कर रही महिलाओं को समझाते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
- नाथनगर- महुली- बस्ती मार्ग पर करीब 30 मिनट यातायात रहा प्रभावित
विज्ञापन

- पुलिस के समझाने के बाद खत्म हुआ जाम

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाने के पास संचालित देसी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को समूह की महिलाएं और स्थानीय ग्रामीण सड़क पर उतर गए। थाने के पास ही नाथनगर- महुली- बस्ती मार्ग को जाम कर दिया। महिलाओं ने आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। करीब आधे घंटे बाद जाम खत्म हुआ।

महुली कस्बे के थाना परिसर के नजदीक वर्षों से देसी शराब की दुकान चल रही है। वर्तमान समय में दुकान के पास अगल- बगल घनी आबादी है। आए दिन शराबी की वजह से महिलाओं और स्कूल जाने वाली छात्राओं को परेशानी होती है। आरोप है महिलाएं का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह से जुड़ी अनीता देवी, शांति, रेखा, मालती, प्रेमशीला, सुरेश, वीरेंद्र, विमलेश राणा आदि ने बताया कि शराब की दुकान हटाने को लेकर जिला प्रशासन से लेकर नेताओ तक संपर्क कर चुकी हैं। इसके बावजूद कोई असर नही हुआ। आबकारी विभाग में शिकायत की तो जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। बार- बार शिकायत के बाद भी कोई असर नहीं होता देख मंगलवार को महिलाओं का सब्र टूट गया। सड़क जाम कर आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें