फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के सभी थानों की पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर जानकारी दी। उन्हें अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की सूचना दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया गया। महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में निडर होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। कोतवाली खलीलाबाद, महिला थाना सहित कई पुलिस स्टेशनों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में पर्चे भी वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें