संतकबीरनगर। जिले में सोमवार को महिलाओं व बालिकाओं को ग्राम चौपाल का आयोजन कर सुरक्षा की जानकारी दी गई। उनके बीच महिला सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन तथा साइबर अफराध पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया। संवाद