फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कब्र से निकाला गया महिला का कंकाल, संदिग्ध परिस्थित में हुई थी मौत

Tue, 02 May 2023 05:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

महुली क्षेत्र के नाथनगर पुरानी बाजार गांव निवासी शाहिद की 22 वर्षीय हसीना की तीन जुलाई 2022 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के पचौरी गांव निवासी व हसीना की मां खैरुन्निसा ने तत्कालीन डीएम प्रेम रंजन सिंह को पत्र देकर बेटी की हत्या की जाने की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में महुली क्षेत्र के नाथनगर में सोमवार को कब्रिस्तान में कब्र खोदवाकर विवाहिता का कंकाल बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने कंगाल को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। हालांकि, इस मामले में पहले से दहेज हत्या का केस दर्ज है। मृत महिला का पति जेल में है।

विज्ञापन


महुली क्षेत्र के नाथनगर पुरानी बाजार गांव निवासी शाहिद की 22 वर्षीय हसीना की तीन जुलाई 2022 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के पचौरी गांव निवासी व हसीना की मां खैरुन्निसा ने तत्कालीन डीएम प्रेम रंजन सिंह को पत्र देकर बेटी की हत्या की जाने की आशंका जाहिर की थी।

तत्कालीन डीएम ने तहसील और पुलिस प्रशासन को कब्र खोदवा कर शव का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए थे। पूर्व डीएम के निर्देश पर कई बार पुलिस व तहसीलदार कब्र खोदवाने का प्रयास किया। पुलिस और मायके वालों के सामने स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। मायके पक्ष के लोग जिसे हसीना की कब्र बता रहे थे, उसे गांव का एक युवक अपनी चाचा का बता रहा था। इससे दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक भी हुई थी।
विज्ञापन


लोगों को आक्रोशित होता देख मायके पक्ष के लोग मौके से चले गए थे। सोमवार को नायब तहसीलदार योगेंद्र पांडेय और एसओ महुली संतोष मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ कब्रिस्तान पहुंचे। कब्र के आस- पास स्थानीय लोग काफी संख्या में पहुंच गए। पुलिस ने कब्र के आस-पास भीड़ नहीं जुटने दी। उसके बाद पुलिस ने जनाजे में शामिल गौहर अली समेत अन्य लोगों को बुलवा कर कब्र की पहचान करवाई।

पुलिस ने कब्र खोदवाकर शव का अवशेष और कंकाल बाहर निकलाया। एसओ ने बताया कि उसको पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण पता चलेगा। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी। वैसे इस मामले में पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज है। आरोपी पति जेल में है। इसकी विवेचना सीओ के जरिए की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें