संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा नगर पंचायत में कार्यरत कर्मी पर उसकी पत्नी ने मारपीट का केस दर्ज कराया है। महिला इससे पूर्व डीएम से मिली थी। इस पर डीएम ने एसपी से उसे सुरक्षा देने और आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
महिला अशर्फी का आरोप है उसके पति उसे मारते पीटते है। पति धर्मसिंहवा नगर पंचायत कार्यालय में तैनात है। पति के साथ ही परिवार के अन्य लोग भी उसे प्रताड़ित करते हैं। पति उसे व बच्चों को भरण-पोषण भी नहीं दे रहे हैं। उसे घर से निकाल दिए हैं और घर पर ताला लगा दिए हैं। इससे वह बेघर हो गई है। पति के भाई उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल ब्रजेंद्र कुमार पटेल ने महिला की तहरीर पति अवधेश पर मारपीट का केस दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है।