फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिकअप की टक्कर से घायल महिला की मौत

Thu, 20 Feb 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। राम जानकी मार्ग पर बकौली कला गांव के निकट पिछले 12 फरवरी को पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को लखनऊ में मौत हो गई। पौली ब्लाॅक के ग्राम परसहर निवासी निखिलेश त्रिपाठी पत्नी अंजू त्रिपाठी (45) को बाइक से विश्वनाथपुर मायके लेकर जा रहे थे। रास्ते में बकौली कला गांव के निकट राम जानकी मार्ग पर पीछे से अज्ञात पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंजू के सिर में गंभीर और निखिलेश को मामूली चोटें आई। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल से मेडिकल काॅलेज रेफर किया और वहीं से केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह महिला की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें