धनघटा। महुली बस्ती मार्ग पर स्थित कुशहवा पेट्रोल पंप के निकट सोमवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग एंबुलेंस के माध्यम से घायल महिला को नाथनगर सीएससी लेकर पहुंचे। दुर्घटना के बाद वाहन चालक घटनास्थल से फरार होने में सफल हो गया। घोरहट-कुशहवा निवासी सुशीला (48) पत्नी संतराम सुबह करीब 11 बजे बाजार से घर लौट रही थी। जैसे ही स्थानीय पेट्रोल पंप के निकट अपने घर के समीप पहुंची। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर दिया। इसके बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का सीएचसी नाथनगर में उपचार चल रहा है। संवाद