संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के बकौली कला गांव के पास दो बाइक की टक्कर में एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए एबुंलेंस की मदद से सीएचसी हैंसर बाजार भेजवाया। जहां पर चिकित्सक की टीम ने घायल का दवा उपचार शुरू कर दिया। घायल की पहचान उषा देवी निवासी बकौली कला के रूप में हुई। संवाद