फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की टक्कर में घायल महिला की मौत

Sun, 05 Nov 2023 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महुली कस्बा निवासी मृतका शोभा देवी के रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
धनघटा। महुली-नाथनगर मार्ग पर महुली स्थित मैरिज हाल के निकट शनिवार को बाइक सवार मां-बेटे को दूसरे बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। मां-बेटा घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद बाइक लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। युवक पिकौरा गांव निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के महुली कस्बा, ब्राह्मण मोहल्ला निवासी लाल चंद्र शर्मा की पत्नी शोभा देवी (55) शनिवार को बाइक से बड़े बेटे सुरेंद्र शर्मा के साथ नाथनगर जा रही थीं। नाथनगर मार्ग पर एक मैरिज हाॅल के निकट दूसरे बाइक चालक ने मां बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गिरकर घायल हो गए। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। चिकित्सक ने शोभा देवी को मृत घोषित कर दिया। उधर, दुर्घटना के बाद भाग रहे दूसरे बाइक चालक को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में मृतका के परिजनों बाइक चालक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

00


बेटी के हाथ पीला करने का सपना रह गया अधूरा

धनघटा। सड़क दुर्घटना में शोभा देवी की मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मौत से मोहल्ले मातम है। मिलनसार स्वभाव की शोभा देवी मोहल्ले के सभी लोगों के सुख-दुख में शामिल होती थीं। उनकी असमय मौत से मोहल्ले के लोग गमगीन हैं। शोभा देवी के चार बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे बड़े बेटे सुरेंद्र शर्मा, सचिन शर्मा उर्फ गुड्डू, अजय शर्मा की शादी हो चुकी है। बड़ी बेटी की शादी मार्च में हुई है। जबकि छोटे बेटे उपेंद्र शर्मा और छोटी बेटी सरिता अभी अविवाहित हैं। शोभा देवी छोटी बेटी सरिता की शादी के लिए रिश्ते की तलाश में थीं। उनकी मौत से बेटी के हाथ पीले करने का सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें