संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के बारीडीहा गांव निवासी 60 वर्षीय महिला थ्रेसर से मड़ाई करते हुए घायल हो गई थी। जिसकी इलाज के दौरान रविवार की सुबह मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। प्यारी देवी पत्नी राम निहोर 18 अप्रैल को थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई करा रही थी। उसी समय थ्रेसर में उनकी साड़ी फंस गई। जब तक थ्रेसर बंद किया गया तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिवार के लोग उनका सीएचसी मलौली पहुंचाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए प्यारी देवी को रेफर कर दिया। गांव के पूर्व प्रधान रमेश चौरसिया ने बताया कि रविवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।