संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के गायत्री मंदिर के पीछे बुधवार को रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान हो गई है। मृतका कोतवाली क्षेत्र के कसैला गांव की निवासी है। जो 19 फरवरी को अपने घर से दवा लेने के लिए अस्पताल जा रही थी और हादसे का शिकार हो गईं। बुधवार को दिन में गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रही 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस के चपेट में आने से एक लगभग 55 वर्ष के महिला की मौत हो गई। वह रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी। उसी दौरान ट्रेन के चपेट में आ गई। पुलिस के अनुसार कसैला गांव निवासी रामभेज ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर शव की पहचान अपने पत्नी बुधवा देवी के रूप में की। संवाद