धनघटा। क्षेत्र के गागरगार में सोमवार की देर शाम एक महिला की करंट से मौत हो गई। गागरगार निवासी विमला (35) पत्नी सुभाष सोमवार की देर शाम घर में टेबल फैन लगाने लिए स्वीच बोर्ड में प्लग लगा रही थी। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पडी। घटना की सूचना परिजन महिला को लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे, जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।