दुधारा क्षेत्र में 29 फरवरी की शाम को हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र में 29 फरवरी की शाम मार्ग दुर्घटना में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पिकअप चालक के विरूद्ध केस दर्ज किया। एसओ दुधारा पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के करही गांव निवासी अख्तर हुसैन ने तहरीर में बताया कि 29 फरवरी को शाम पांच बजे उनकी पत्नी सोगरा खातून नूरगंज चौराहे पर सब्जी लेने गई हुई थी। बिना नंबर की पिकअप के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए पत्नी को ठोकर मार दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए बस्ती लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई।