फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट की चपेट से महिला की मौत

Thu, 01 Aug 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पानी के मोटर को चलाने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

- मेंहदावल कस्बे के उत्तर पट्टी वार्ड का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

मेहंदावल। बुधवार की देर शाम घर में लगे पानी के मोटर को चलाने के दौरान 40 वर्षीय महिला करंट की चपेट में आ गई। जिसमें उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मेंहदावल नगर पंचायत के उत्तर पट्टी वार्ड निवासी अनुज कुमार जायसवाल की पत्नी शीतल देवी बुधवार की शाम घर में अकेली थी। उनके बच्चे गोरखपुर में पढ़ते हैं और पति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित दुकान पर चले गए थे। बुधवार की देर शाम टंकी में पानी भरने के लिए मोटर चलाने गई इसी दौरान करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


घर पर किसी के न रहने से हादसे की जानकारी नहीं हो पाई। गोरखपुर से बच्चे जब मां के मोबाइल पर फोन लगाने लगे तो रिसीव नहीं हुआ। इसकी जानकारी बच्चों ने पिता को दी। पति अनुज भी पत्नी के मोबाइल पर कई बार फोन किए लेकिन फोन नहीं उठाने पर उन्हें कुछ संदेह हुआ और दुकान छोड़कर घर पहुंचे, तो देखा कि पत्नी मोटर से चिपकी पड़ी है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


एसओ रामकृपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला घर पर अकेली थी। टंकी में पानी चलाने के दौरान यह हादसा हुआ। जिसमें उनकी मौत हो गई। ऐसा परिजन और पड़ोसी भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें