- खलीलाबाद क्षेत्र के बनकटवा चौराहे की घटना
- बेटे के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में जा रही थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के बनकटवा चौराहे के पास ट्रक ने रविवार को बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद की निवासी थी, वह बेटे के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत रसूलाबाद निवासी रंजीता (40) पत्नी रामअशीष यादव पुत्र आयुष के साथ रविवार को बाइक से हैंसर बाजार स्थित रिश्तेदारी में जा रही थी। जैसे ही वह बनकटवा चौराहा के निकट पहुंची ही थी कि ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। बाइक पर बैठी महिला गिरकर ट्रक के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।