संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास सड़क पार कर रही महिला बाइक की टक्कर से घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया। देवकली गांव से पुलिस को किसी ने महिला के घायल होने की सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला प्रेमा देवी पत्नी बाबूलाल निवासी ग्राम देवकली को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाकर थाना बखिरा में सूचना दी। संवाद