फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिकअप की चपेट में आने से महिला गंभीर

Thu, 13 Feb 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। राम जानकी मार्ग पर बकौली कला गांव के निकट बाइक की चपेट में आने ने 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। पौली ब्लाॅक के ग्राम परशहर निवासी अंजू त्रिपाठी (45) अपने पति निखिलेश त्रिपाठी के साथ बुधवार को बाइक से मायके विश्वनाथपुर जा रही थीं। अभी वह रामजानकी मार्ग पर बकौली कला गांव के निकट पहुंची तभी सामने से आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे अंजू के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से महिला को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें