सांथा। बेलहर कला थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में सोमवार को झगड़ा छुड़ाने गई बुजुर्ग महिला को उसके ही नाती, पोते व बहुओं ने लाठी-डंडे व मुक्के से पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम खरवनिया निवासी सायरा पत्नी बरकत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में झगड़ा हो रहा था। वह छुड़ाने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके नाती समीर, मंगरू, झीनकी व सैनारा ने उस पर हमला कर दिया। संवाद