संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के डढ़वा चौराहा पर घरेलू विवाद में महिला के साथ मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता आरती ने बताया कि 10 मार्च को शाम लगभग 5:00 बजे घरेलू विवाद में उनकी ससुराल के रिंकू, शिवकुमार, राजकुमार, गोवर्धन घरेलू बात के विवाद को लेकर अनायास गाली देते हुए लात-घूंसा व लाठी-डंडा से मारने पीटने लगे। कोतवाल ने बताया कि मामले में पीड़िता की शिकायत पर उक्त चार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।