धनघटा। क्षेत्र के मुंडेरा राय गांव में ग्राम पंचायत के जरिए लगाए गए खडंजा को उखाड़ने से मना करने पर एक महिला की जमकर पिटाई की गई। महिला ने गांव निवासी शख्स के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कराया है। मीरा देवी पत्नी वेद प्रकाश का आरोप है कि गांव के रास्ते पर खडन्जा लगाया गया है। उसे गांव निवासी एक व्यक्ति उखाड़ रहा था। जब रास्ते पर लगाए गए खंडजा को उखाड़ने से मना किया तो वह मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस ने इस मामले में सुनील राय पुत्र चेतराम के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है।