फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भूमि विवाद में महिला से मारपीट, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के पेडारी खुर्द गांव में स्थित विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रोकने पर दबंगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज के साथ जान-माल की धमकी भी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कौलपुर निवासिनी रीता देवी पत्नी स्व. लल्लू चौरसिया ने मेंहदावल थाने को दी तहरीर में बताया कि मौजा पेडारी खुर्द में उनकी भूमि है। उक्त भूमि को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। बावजूद इसके गांव के ही सुरेंद्र, पिंटू, सिंटू और तारा देवी बुधवार की शाम उनकी भूमि पर निर्माण कार्य कर रहे थे। रीता देवी ने जब विरोध किया तो सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर महिला के साथ मारपीट की और जानमाल की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि चारों नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें