संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में सुलह न करने पर महिला और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। परसा झकरिया गांव निवासी नूरजहां खातून की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नूरजहां खातून ने 16 अप्रैल 2026 को किताबुन्निशा, मजीबुल्लाह, साहिल और अजीजुन्निशा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जमानत पर छूटे आरोपी लगातार प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। महिला के अनुसार, सात अक्तूबर को सुबह करीब आठ बजे आरोपी उसके घर पहुंचे। उन्होंने गाली देते हुए मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। एसओ दुधारा अमित कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद