संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के रामजंगला गांव में लक्ष्मी पूजा के भंडारे के दौरान पुरानी रंजिश में मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें एक महिला और एक युवक घायल हुए हैं। रीता देवी ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर की रात करीब 10:00 बजे उनके यहां भंडारे में इंद्रेश, उनके पुत्र दीपक और अर्पित ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव में आए वीरेंद्र को भी घायल कर दिया। 12 नवंबर को वीरेंद्र के साथ फिर मारपीट हुई। संवाद
थ