फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बुलडोजर चलने के बाद हत्यारोपी महिला ने किया सरेंडर

Tue, 30 Jul 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुई गांव में आठ जून को जमीन विवाद में स्कूल संचालक को मारी गई थी गोली
विज्ञापन

- पुलिस महिला का बयान दर्ज करने में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के महुई गांव में आठ जून को हुए जमीन के विवाद में स्कूल संचालक की हुई हत्या में नामजद महिला आरोपी सत्या यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जमीन पर बने अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चलने के बाद महिला ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है। कोतवाली पुलिस महिला का बयान दर्ज करने में जुट गई है।
महुई गांव में आठ जून को जमीन विवाद को लेकर मारपीट और गोली चलने की घटना हुई। जिसमें स्कूल संचालक धर्मेंद्र यादव की हत्या की दी गई। धर्मेंद्र की पत्नी सुमन की तहरीर पर पुलिस ने मामले में छह नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने घटना के तत्काल बाद दो आरोपी गोरखनाथ व शेषनाथ यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद दो हत्यारोपी जवान बोधनाथ व इंद्रजीत यादव को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर कानूनी कार्रवाई की। वहीं पुलिस का शिकंजा कसता देखकर एक आरोपी पन्नेलाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद मृतक धर्मेंद्र यादव की पत्नी सुमन ने पिछले दिनों कलक्ट्रेट में पहुंचकर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया था। जिसके बाद एसडीएम की देखरेख में हत्यारोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला। इस कार्रवाई के बाद हत्यारोपी बोधनाथ यादव की पत्नी सत्या यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


सेना मुख्यालय ने भी शुरु की कार्रवाई
पुलिस जानकारों के मुताबिक हत्यारोपी जवान बोधनाथ यादव व इंद्रजीत यादव पर सेना की तरफ से भी कार्रवाई शुरू हो गई है। पिछले दिनों सेना मुख्यालय से अधिकारी जिले में पहुंचे थे। कोर्ट से अनुमति लेने के बाद अधिकारियों ने हत्यारोपियों के पहचान पत्र समेत सेना से संबंधित सभी दस्तावेज को अपने कब्जे में लिया और चले गए। माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों हत्यारोपी भाइयों पर सेना की तरफ से कार्रवाई की जाएगी


महुई गांव में हुई हत्या के मामले में महिला आरोपी सत्या यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जिसका बयान दर्ज करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
- सतीश कुमार सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें