संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने स्थानीय जन सहयोग से दस सीसीटीवी कैमरा लगवाया। थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने एक स्थान पर दस कैमरा लगवाकर सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। साथ ही पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र एवं हर घर कैमरा अभियान के तहत जनसामान्य से अपने घर, कालोनी व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। एक कैमरे से सड़क को कवर करें, जिससे आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। संवाद