संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में चल रहे मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसको देखते हुए जिले में 22 जनवरी को शराब की सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जनपद की समस्त देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर, माॅडल शाॅप, भांग एवं ताड़ी की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। इसकी निगरानी की जाएगी। जो भी दुकानें खुली मिलेंगी, उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।