फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों की समस्या के समाधान के लिए करेंगे हर संभव प्रयास : नूरुज्जमा

Tue, 26 Dec 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। सभासदों के हक की लड़ाई के लिए सदैव तैयार हैं। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ये बातें पूर्व चेयरमैन नूरूज्जमा अंसारी ने कही।
विज्ञापन

वे पुराने नगर पंचायत मगहर परिसर में सभासद एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिला इकाई की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऋषि यादव ने की। इसमें सभासदों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रोडवेज की बसों में सीट सुरक्षित कर निःशुल्क यात्रा करने, सभासदों को वित्तीय पावर देने, सभासदों को वेतन के साथ ही पेंशन देने जैसी तमाम मांगों के लिए प्रदेश भर में मुहिम चलकर इसकी लड़ाई लड़ी जाएगी।

देवीपाटन मंडल के प्रभारी पूर्व सभासद मोहम्मद असअद ने कहा कि सभासदों को वेतन के साथ ही पेंशन भी दी जाए। डिप्टी चेयरमैन की नियुक्ति बहाल की जाए। नगर अध्यक्ष सभासद अवधेश सिंह ने कहा कि सभासदों को रोडवेज की बसों में सीट रिजर्व कर निःशुल्क यात्रा की अनुमति दी जाए। सभासदों की आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु पर सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाए। जिलाध्यक्ष ऋषि यादव ने कहा कि सभासद अपने आपको असहाय महसूस कर रहे हैं। ऐसे में सरकार उन्हें वित्तीय पावर देने के साथ ही उनके वार्डों के विकास के लिए बजट भी स्वीकृत करें। इसकी लड़ाई मुहिम चलाकर पूरे प्रदेश में लड़ी जाएगी। बैठक में बस्ती मंडल प्रभारी अरविंद पांडेय, अहमद आलम जेई, मेहंदी हसन, भोलू पासवान, आमिर कादरी, सोहेल अख्तर, जुल्फिकार अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें