संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि सेवायोजन विभाग के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वतः रोजगार के क्षेत्र में सेवायोजित करने के उद्देश्य से सेवामित्र पोर्टल शुरू किया गया है। सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टेंट सर्विस, ऑर्किटेक्ट सर्विस, कैटर्स, इलेक्ट्रिकल, वाइल्ड केयर, एसी, वाटर कूलर, कारपेंटर, वाशिंग मशीन मकैनिक, आटो मोबाइल्स, गैस चूल्हा रिपेयर, जनरेटर रिपेयर, पेंटर, इन्वर्टर रिपेयर, सिक्योरिटी, कम्प्यूटर रिपेयर, योग शिक्षक, आटो मकैनिक, टीवी रिपेयर, टैक्सी सर्विस आदि के बारे में घर बैठे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही सेवाप्रदाता एजेंसी एवं कुशल कामगार भी इस व्यवस्था के अन्तर्गत अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसमें डे-वर्क ओर प्राजेक्ट-वर्क के अन्तर्गत स्टार्टअप के अवसर उपलब्ध हो सकेगें। सेवामित्र पोर्टल से सम्बंधित जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय पर सम्पर्क किया जा सकता है।