फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: घायल युवक को एंबुलेंस आई थी उठाने, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर- चालक भी गंभीर

Sat, 14 Dec 2024 10:35 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर दुर्गा मंदिर के पास शुक्रवार की देर रात बाइक सवार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इससे युवक गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर पड़ा था। किसी ने इस हादसे की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी। मौके पर एंबुलेंस घायल युवक को ले जाने के लिए पहुंची।

विज्ञापन


अभी घायल को उठाकर एंबुलेंस में बैठाया जा रहा था कि इसी बीच एक और ट्रक ने एंबुलेंस को भी टक्कर मार दी। इससे एबुलेंस चला रहा ड्राइवर भी घायल हो गया। एंबुलेंस चालक विजय कुमार और घायल दुर्गेश को दूसरी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। दुर्गेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें