फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शराब पीने से पत्नी ने रोका तो नहर में कूद गया

Sun, 27 Aug 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-कोतवाली क्षेत्र के रायपुर छपिया उर्फ ठोका का मामला
विज्ञापन

- सूचना पर नहर में डूबे युवक की पुलिस ने शुरु कराई तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के रायपुर छपिया उर्फ ठोका में रविवार की देर शाम को पत्नी ने शराब पीने से रोका तो नाराज पति सरयू नहर में कूद गया। नहर में बहाव अधिक होने से युवक का पता नहीं चला। घटना की सूचना पर ग्रामीणों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस नहर में कूदे युवक की तलाश कराने में जुट गई।
गोरखपुर जिले में गीडा क्षेत्र के कुसम्ही निवासी 45 वर्षीय संजय शर्मा पुत्र रामायण शर्मा की कोतवाली क्षेत्र के रायपुर छपिया उर्फ ठोका में ससुराल है। वह परिवार के साथ ससुराल में ही रहते हैं। रविवार की देर शाम को संजय शर्मा और उनकी पत्नी में कुछ कहासुनी हुई। उसी से नाराज होकर संजय शर्मा गांव के पास से सरयू नहर में कूद गए। सूचना पर कांटे चौकी इंचार्ज हरेंद्र राय सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ग्रामीणों की मदद से नहर में कूदे युवक की तलाश शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में पता चला कि संजय शर्मा शराब पीने के आदी हो गए हैं। उसी वजह से पत्नी शराब पीने से मना करती है। रविवार को भी वह शराब पीकर घर पहुंचे तो पत्नी ने आपत्ति जताई। उसी से पत्नी से कहासुनी करने के बाद नाराज होकर वह सरयू नहर में कूद गए। नहर में पानी का बहाव अधिक होने की वजह से अभी तक उनका पता नहीं चला है। इधर पति की सलामती को लेकर पत्नी काफी परेशान है और ईश्वर से प्रार्थना कर रही है। फिलहाल नहर में कूदे युवक का अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें