फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भूसा बनाने से मना किया तो मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के कटया गांव निवासी युवक को भूसा बनाने से रोकने पर चार लोगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की है। नीरज कुमार पुत्र राम संवारे का आरोप है कि गांव निवासी चंद्रकला के खेत में भूसा बनाने के लिए 200 रुपये में तय किए थे। अभी भूसे की कटाई नहीं की थी। गांव के रहने वाले लोग भूसा बनवाने लगे हैं। जब उनको भूसा बनाने से मना किया तो वह लोग लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में खुशियाली गांव निवासी अरुण, अमित, राजकुमार और रामपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें