फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बूूंदाबांदी से पारा पांच डिग्री नीचे आया

Tue, 20 Jun 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
देर साम को हुई बारिश से मौसम सुहाना हुआ।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंगलवार की भोर में बूंदाबांदी से पारा पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पूरे दिन आसमान में रह-रह कर बादल छाए रहे। शाम को ठंडी हवा चलने से लोग घरों से बाहर निकल आए और हवा का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

20 दिनों से तेज धूप व भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। सोमवार को जहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस मापा गया है, वहीं मंगलवार को यह लुढ़ककर 38 डिग्री सेल्सियस आ गया। मंगलवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके साथ ही ठंडी हवा भी चली। दिन में बादल छाए रहे। कभी-कभी धूप निकल रही थी, लेकिन बादल छा जाने से वह भी छिप जा रहा था। गर्मी से राहत मिले पर लोग बाहर निकले और अपने काम में लग गए। शाम को मौसम सुहाना हो गया। इससे सड़कों पर चहल पहल बढ़ गई।
खलीलाबाद शहर के गोला बाजार निवासी दिलीप अग्रहरि, विवेक छापड़िया ने बताया कि 20 दिनों से गर्मी के कारण बाहर नहीं निकल पा रहे थे। मंगलवार को मौसम में नरमी रही। उम्मीद है कि एक दो दिन में झमाझम बारिश हो सकती है। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें