फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

Tue, 17 Sep 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रुक-रुक कर बारिश होने के आसार, अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा
विज्ञापन

- धान की फसलों को फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम में नरमी बनी हुई है। मंगलवार की सुबह हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से धान की फसल को भी फायदा पहुंच रहा है। मौसम के जानकारों का कहना है कि इस सप्ताह रुक-रुक कर बारिश होने के आसार बने हैं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश हुई। यह सिलसिला सुबह 11 बजे तक बना रहा। मौसम में नरमी के चलते शहर में चहल-पहल बनी रही। लोग सामान की खरीदारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बारिश के चलते धान की फसल को भी फायदा पहुंचा है। किसानों को महंगे डीजल खरीद कर सिंचाई करने से राहत मिल गई है। किसान खुश नजर आ रहे हैं। किसान राधेश्याम चौरसिया, सत्यव्र्रत आदि ने कहा कि बारिश होने से फसल का विकास तेजी से हो रहा है। अब हल्की बारिश होने पर ही फसल अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस संबंध में कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि इस सप्ताह रुक-रुक कर बारिश होने के आसार बने हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें