फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक शिक्षकों को अंग्रेजी पढ़ाने के तरीके बताए

Fri, 04 Aug 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डायट में माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत हुई। जिसमें प्रशिक्षकों के जरिए शिक्षकों को अंग्रेजी पढ़ाने के तरीक बताए गए।
प्रशिक्षण की शुरूआत डयट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहाकि अंग्रेजी के शिक्षक बच्चों को सरल तरीके से अंग्रेजी कैसे पढ़ाए इसके लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण को ध्यान पूर्वक सुनें और अपने जीवन में उसे उतारें। प्रशिक्षण के बाद जब विद्यालय पर जाएं तो उसे बच्चों को बताएं।
विज्ञापन

प्रशिक्षक ओंकारनाथ मिश्र ने बताया कि अंग्रेजी में प्रत्येक विषय वस्तु (टॉपिक) को पढ़कर समझने की बहुत आवश्यकता होती है। जिससे अध्याय के बीच में से प्रश्न पूछे जाने पर आप उनके जवाब आसानी से दे सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए नई पहल की है। अब अंग्रेजी शिक्षकों व प्रवक्ताओं को काॅलेज में इंग्लिश स्पीकिंग या अंग्रेजी बोलना अनिवार्य होगा। सामान्य तौर पर यह देखने में आया है कि अंग्रेजी शिक्षक व प्रवक्ता कॉलेज में पढ़ाते समय अंग्रेजी नहीं बोलते हैं। जिससे विद्यार्थी इंग्लिश स्पीकिंग नहीं कर पाते हैं।
प्रशिक्षक सिम्मी शाहू, डॉ अंकिता पांडेय, ममता मिश्रा ने भी अंग्रेजी पढ़ाने के तरीके बताए। इस दौरान भारत भूषण लाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें