फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जगह-जगह जलभराव, धान की फसल को नुकसान

विज्ञापन
नगरपालिका के सीमा बिस्तार क्षेत्र बड़गो चौराहे पर बारिश से हुआ जलभराव। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बारिश से जगह-जगह जलभराव, धान की फसल को नुकसान
विज्ञापन

- विद्यालयों में भरा पानी, मंगलवार तक बंद रहेंगे स्कूल
- शहर से गांव तक मुसीबत झेल रहे लोग
संतकबीरनगर। लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया है। इस कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। विद्यालय परिसरों में पानी भर जाने से मंगलवार तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि सरकारी कार्यालयों में लोगों की उपस्थिति कम दिखी। वहीं धान की फसल प्रभावित होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सोमवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के कारण जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय के गेट, अंसार टोला, सरयू नहर कॉलोनी, मड़या, छोटो सरौली, विधियानी, मटिहना आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया है। जिला अस्पताल परिसर में पानी भरा होने से मरीजों व तीमारदारों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खलीलाबाद सीएसची परिसर में भी पानी भरा हुआ है, जबकि छत टपक रही है। मेंहदावल बाईपास पर सवारी का इंतजार करने वाले यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। सेमरियावां, लोहरौली, नंदौर, मेंहदावल, बखिरा आदि क्षेत्रों में भी जलभराव व कीचड़ के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ लगातार बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। धान, गन्ना व सब्जियों की फसल में पानी भर गया है। धान की अगैती फसल को बारिश से नुकसान होने की आशंका है। किसान राम हित, रामफल, रविंद्र कुमार आदि ने कहा कि धान की फसल में बालियां आ गई हैं। बारिश से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। गन्ने की फसल को भी नुकसान होगा। किसानों ने कहा कि सब्जियों की खेती भी प्रभावित हुई है। सब्जियों के सड़ने की आशंका बनी हुई हैं। खलीलाबाद शहर में जलभराव से निजात के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि लगातार बारिश होने के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि गन्ना व सब्जियों की फसल से पानी की निकासी कर दें, इससे फसल की हानि कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें