- साल 2013-14 में पसाई गांव में पानी की टंकी का निर्माण हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। क्षेत्र के पसाई गांव में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण साल 2013-14 में कराया गया था। 10 साल बीतने के बावजूद अभी तक घरों तक पानी की आपूर्ति नहीं शुरू हुई है, जबकि पूरे गांव में पाइपलाइन का कार्य पूरा हो गया है। ग्रामीणो ने कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है।
जल निगम ने पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पाइपलाइन बिछा दी। स्वच्छ पेयजल की आस लगाए ग्रामीण अब निराशा हैं। दस वर्ष का समय बीतने के बावजूद घरो में साफ पानी नहीं पहुंच सका। ग्राम प्रधान फोटू खान, साबिर अली, मुहम्मद उमर, अली हुसेन, अनीबुल्लाह, साद खान, अलीरजा आदि का कहना है कि इतना धन खर्च होने के बावजूद घरों में साफ पानी अभी तक नहीं पहुंचा है। अभी तक विभाग की ओर से हैंडवोअर नहीं किया गया। पाइपलाइन बिछाने के नाम पर उसको तोड़ दिया गया है, मरम्मत नहीं कराई गई।
तकनीकी दिक्कतों के कारण आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। जल्द ही कमियों को दूर कर आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
- संजय जायसवाल, अधिशासी अभियंता, जल निगम