संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल ऊन निवासी ने बंद पड़े वाटर सप्लाई को चालू कराने की मांग की है।
अधिशासी अभियंता जल निगम को सौंपे पत्र में हनुमान चौरसिया ने कहा कि ग्राम पंचायत के लोगों को शुद्ध जल के लिए बड़ी टंकी का निर्माण कराया गया है। तीन वर्ष से पानी सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जिससे लोगों को शुद्ध जल नहीं मिल पा रहा है। गांव के बगल से आमी नदी निकली है, जिसकी वजह से नलों में प्रदूषित पानी आने का भय बना है। इससे ग्रामीणों को जलजनित बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। हनुमान ने एक्सईएन से ग्राम पंचायत के ध्वस्त वाटर सप्लाई व्यवस्था को चालू कराने की मांग की है।