फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय में भरा पानी, शिक्षण कार्य ठप

विज्ञापन
कमपोंजिट विद्यालय हरिवंशपुर के परिसर में भरा बारिश का पानी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय में भरा पानी, शिक्षण कार्य ठप
विज्ञापन

पौली। विकास खंड पौली के हरिवंशपुर कंपोजिट विद्यालय के परिसर में जलभराव होने के कारण शिक्षण कार्य ठप है। कंपोजिट विद्यालय हरिवंशपुर के प्राथमिक में 160 तथा जूनियर हाईस्कूल में 76 बच्चे नामांकित हैं। विद्यालय पर शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि अब तक तो कोरोना के कारण विद्यालय बंद थे। इसके कारण बच्चे करीब दो साल से स्कूल जाने से वंचित रहे। जब स्कूल खुला तो बरसात के कारण विद्यालय परिसर पानी से भरा हुआ है। अब विद्यालय में बच्चे शिक्षा ग्रहण करने नहीं जा पा रहे हैं। दूसरी तरफ विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनिराम का कहना है कि विद्यालय परिसर में मिट्टी डलवाने के लिए ग्राम प्रधान व एडीओ पंचायत को कई बार पत्र लिखा जा चुका, लेकिन वे लोग ध्यान नहीं दे रहे, जिसके कारण शिक्षण कार्य में रुकावट आ रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें