मनियरा में अपने आवास पर चौधरी भुपेंद्र सिंह ने पानी संचय करने के लिए बनवाया गढ्ढा।संवाद
संतकबीरनगर। मनियरा स्थित आनंद रिजार्ट के मालिक भूपेंद्र चौधरी जल संचयन कर हर साल 20 लाख लीटर पानी बचाते हैं। वह लोगों के लिए नजीर हैं। वह अपने प्रतिष्ठान के बाहर वाटर रिजार्ट सिस्टम लगाकर पानी की बचत करते हैं। इससे उनके आसपास भूमिगत जलस्तर बेहतर है। भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि जो भी सरकारी भवन बने उसमें वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण जरूर कराया जाना चाहिए। यह काम वह कई वर्षों से कराते आ रहे हैं।