फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहर में पानी न छोड़े जाने से नाराज किसानों ने सड़क जाम की

Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर में नहर चालू कराने के लिए सड़क जाम करते किसान।संवाद
विज्ञापन
धनघटा। कुआनो नदी पंप कैनाल को चालू करने की मांग को लेकर मंगलवार को किसान आक्रोशित हो गए। मुखलिसपुर में किसानों ने सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जेई मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को बुधवार की शाम तक नहर में पानी छोड़ने का भरोसा दिया। उसके बाद किसान मान गए और प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान करीब दस मिनट से अधिक समय तक जाम लगा रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन

बुआई सीजन प्रारंभ होने वाला है। इसके बावजूद मुखलिसपुर पंप कैनाल से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। इसकी शिकायत किसानों ने कई बार की गई है, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। मंगलवार को किसानों के सब्र का बांध टूट गया। क्षेत्र के अम्मादेई, खजुरिया, जयराम पट्टी, कठैचा, सकरैचा सहित अन्य गांवों के सैकड़ों किसान मुखलिसपुर पहुंचे और खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर खड़े होकर जाम लगा दिया। किसानों के प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
किसान मेवालाल, मोहित, रामसूरत, मुन्ना यादव, कैलाश आदि ने कहा कि अभी तक पंप कैनाल से पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे वह लोग खेत की सिंचाई कैसे करेंगे। आक्रोशित किसान तत्काल नहर शुरू करने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर मुखलिसपुर पंप कैनाल के जेई पवन शुक्ला पहुंच गए। किसानों से जाम समाप्त करने की बात कही। काफी समझाने के बाद किसान माने। जेई ने किसानों को आश्वासन दिया कि बुधवार की शाम तक नहर चालू कर दी जाएगी। तब किसान सड़क से हट गए। इसके बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें