धर्मसिंहवा। कॉमन सर्विस सेंटर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होने के अवसर पर पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। सीएससी जिला प्रबंधक बलवंत सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग चार हजार किसानों ने सहभागिता करते हुए किसान हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि सीएससी उद्यमी साथियों के सहयोग से किसानों को डिजिटल माध्यम से सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य लगातार किया जा रहा है। संवाद