फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जेवरात सलामत, कहीं संपत्ति के लालच में तो नहीं की गई हत्या

Thu, 04 May 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के छांछापार में वृद्घ महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस के शक की सूई करीबियों पर घूम गई। पुलिस आशंका जता रही है कि संपत्ति के लालच में वृद्धा की हत्या की गई है। वैसे पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय के मुताबिक वृद्ध महिला की पास दो बेटियां और इकलौता बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। वह अपनी-अपनी ससुराल में रहती हैं। करीब 25 वर्षों से वृद्ध अपने बेटे से अलग दूसरे मकान में रहती थी। वर्ष 2021 में महिला के पति की मौत हो गई थी। वृद्धा के पास करीब डेढ़ बीघा खेती है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं संपत्ति की लालच में तो वृद्धा की हत्या नहीं कर दी गई। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
छांछापार गांव निवासी 70 वर्षीय तीजा देवी पत्नी स्वर्गीय गंगा प्रसाद की मकान के दूसरी मंजिल पर सोते हुए सोमवार की रात हत्या कर दी गई थी। शव चारपाई से नीचे दरवाजे के पास पड़ा था। मौके पर बसूला मिला था। सूचना के बाद मौके पर आईजी आरके भारद्वाज और एसपी सत्यजीत गुप्ता गए थे और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई थी। एसपी ने मामले के पर्दाफाश के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी टीम को लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस घटनास्थल के 500 मीटर के ईद-गिर्द में कौन-कौन से मोबाइल नंबर काम कर रहे थे, उसे भी ट्रेस कर रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि महिला से सर्वाधिक मिलने-जुलने वाले कौन-कौन लोग थे और महिला तथा उसके परिवार से किसकी रंजिश थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस तरह से वृद्घ महिला की हत्या की गई थी और मौके वारदात से बसूला मिला था और वहां जेवरात आदि घर में सुरक्षित थे, इससे इस वारदात में करीबियों के शामिल होने का शक है। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके साथ ही करीबियों के विंदु पर भी जांच हो रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
छांछापार में वृद्घ महिला की हत्या हुई है। वृद्घा के घर में जेवरात सहित अन्य सामान सुरक्षित थे। महिला का कातिल कौन हो सकता है और घटना का क्या कारण हो सकता है, यह जानने के लिए तहकीकात हो रही है। घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच पुलिस कर रही है। उसमें वृद्घा के करीबियों की विंदु पर भी जांच हो रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें