फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मोबाइल लेकर दे रहा था बीएड की परीक्षा, निष्कासित

Fri, 14 Jun 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड, एलएलबी, एमएड और बीपीएड परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के सात केंद्रों पर हुई। इसमें 23 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके एक केंद्र पर मोबाइल लेकर परीक्षार्थी पकड़ा गया तो दूसरे केंद्र पर नकल सामग्री के साथ परीक्षार्थी पकड़ा गया। इन दोनों परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया। जबकि मोबाइल को विश्वविद्यालय प्रशासन को सील कर भेज दिया गया।
विज्ञापन




सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परीक्षा के नोडल प्रभारी व एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सात केंद्रों पर बीएड, बीपीएड, एलएलबी और एमएड की परीक्षा चल रही है। परीक्षा दोनों पालियों में हो रही है। एचआरपीजी काॅलेज केंद्र पर बृहस्पतिवार को बीएड की परीक्षा में एक कक्ष में परीक्षार्थी मोबाइल लेकर बैठा था और उससे कुछ डायल कर रहा था। आंतरिक सचल दल ने उसे पकड़ लिया।निष्कासित करते हुए मोबाइल को सील कर विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दिया। इसी तरह से सूर्य नारायण चतुर्वेदी महाविद्यालय नाथनगर में बीएड की परीक्षा में एक परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया है। उसे भी निष्कासित कर दिया गया। कुल दो परीक्षार्थी बृहस्पतिवार को निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें