संतकबीरनगर। न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बखिरा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होकर फरार चल रहे अभियुक्तों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस के अनुसार दुर्गजोत निवासी भीमा समय से फरार चल रहा था। दबिश के दौरान उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।